विद्युत से संबंधित किसी भी तरह की शिकायतों को विभाग के अभियंता जल्द करें निष्पादन,
प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को करें जागरूक– उमेश कुमार भारती,एसडीओ।

 

बिरौल/दरभंगा।

 

नोर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय शिविर का उदघाटन एसडीओ उमेश कुमार भारती ने फीता काटकर किया। इस दौरान उपस्थित महिला विद्युत उपभोक्ताओं ने पाग व चादर से एसडीओ को सम्मानित किया। शिविर में अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से आये उपभोक्ताओं ने विद्युत से संबंधित शिकायतों को आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसे उपस्थित पदाधिकारियों ने शिकायतों का निवारण ऑन द स्पोर्ट किया। इससे पूर्व शिविर को संबोधित करते हुए एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा कि विद्युत विभाग से संबंधित किसी भी तरह के शिकायतें मिलने पर उसे जल्द निष्पादन करने के प्रति विभाग के अभियंता संवेदनशील रहें। इसके लिए क्षेत्र में प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों से विद्युत विपत्र में गड़बड़ी होने की शिकायत विभाग को मिल रही थी। जिसे विभाग ने शिविर आयोजित कर उसका निष्पादन करने का निर्णय लिया है।

प्रत्येक माह के दुसरे शनिवार को शिविर का आयोजन कर उपभोक्ताओं के शिकायतों का निष्पादन करने का निर्णय विभाग ने ली है। वहीं सहायक अभियंता प्रभाष चन्द्र ने कहा कि विद्युत विपत्र में गड़बड़ी को लेकर शिविर में पहुंचे 24 में से 13 उपभोक्ताओं का निष्पादन ऑन द स्पोर्ट कर दिया गया। सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिरौल के अधिन विभिन्न प्रखंडों से 46 विद्युत उपभोक्ताओं ने विपत्र में सुधार के लिए शिकायत आवेदन दर्ज कराया है।

जिसमें 20 उपभोक्ताओं का निष्पादन कर दिया गया है जबकि शेष बचे 26 शिकायत आवेदन का निष्पादन अगले दो दिनों में कर दिया जायेगा। शिविर में विद्युत विभाग के शहरी जेई सौरभ कुमार, ग्रामीण जे ई सनी देओल कुमार सहित कई विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।