दुर्गा पूजा के छुट्टी के दौरान भी न्यायालय मे आपराधिक मुकदमों के जमानत पर होगी सुनवाई ,जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जारी किया आदेश।
दुर्गा पूजा के छुट्टी के दौरान भी न्यायालय मे आपराधिक मुकदमों के जमानत पर होगी सुनवाई ,जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जारी किया आदेश।
दरभंगा, /विधि संवाददाता
व्यवहार न्यायालय दरभंगा में दुर्गा पुजा अवकाश 20 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक निर्धारित है।
लेकिन अवकाश के दौरान भी आपराधिक मुकदमे में जमानत याचिका समेत अन्य आवश्यक न्यायिक कार्यों का निष्पादन की ब्यवस्था की गई है।जिसके तहत 20 ,25,26,27,और 28 अक्टूबर को अवकाश कालीन न्यायिक पदाधिकारी कोर्ट संचालित करेंगे।तदनुसार सत्र न्यायाधीश,प्रधान न्यायाधीश,सभी एडीजे,बिशेष न्यायाधीश उत्पाद,बिशेष न्यायाधीश एस सी/एसटी,पॉक्सो एवं सहायक सत्र न्यायाधीश कोर्ट के मामलों की सूनवाई 20 अक्टूबर को तृतीय एडीजे सुमन कुमार दिवाकर और 25 ,26 अक्टूबर को एडीजे ग्यारह संजयप्रिय तथा 27 एवं 28 अक्टूबर को एडीजे रविशंकर कुमार जमानत याचिका समेत आवश्यक न्यायिक कार्य करेंगे।
वहीं सीजेएम,एसडीजेएम,समेत सभी न्यायिक दण्डाधिकारियों के कोर्ट के मामलों की सूनवाई 20 अक्टूम्बर को मोहिनी कुमारी,25,26,27,और 28 अक्टूबर को अनुराग तिवारी न्यायिक कार्य संपादित करेंगे। इस आशय का प्रशासनिक आदेश जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने शुक्रवार को जारी किया है।