गायघाट|समाजवादी नेता सह शिक्षाविद् नंद लाल यादव के (62) के असामयिक निधन से गायघाट सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका निधन गुरूवार की देर रात हो गया। निधन पर शोक प्रकट करते हुए समाजवादी नेताओं ने पैतृक गांव पहुंच अंतिम दर्शन एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर ग्रामीण सह युवा समाजसेवी सुमित यादव ने कहा कि कुशल व्यवहार के आजीवन परिचायक रहे समाजसेवी दिवंगत नंद लाल यादव के असामयिक निधन से सामाजिक जगत में अपूर्णीय क्षति हुई हैं। निधन की जानकारी मिलते ही जदयू नेता प्रभात किरण ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। राजद विधायक निरंजन राय , पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह , राजद आपदा प्रबंधन के प्रेदश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा , मुखिया पति मनोज राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनिल राय, समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार शोले, अरुण राय आदि ने शोक संवेदना जताई है।