गायघाट। प्रखंड के शिवदाहा निवासी संतोष यादव प्रखंड के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से प्रखंड में राजद की पकड़ मजबूत हो गई है। राजद युवा जिलाध्यक्ष नितेश कुमार ने जिला राजद की बैठक में संतोष कुमार यादव को गायघाट प्रखंड से राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष का पद सौंपा गया। राजद प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने की खबर सुनकर राजद विधायक निरंजन राय, जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता,आपदा प्रबंधन के प्रेदश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा ,प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ, प्रखंड महासचिव राहुल कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनिल राय, राजद नेता अरविंद राय, मीडिया प्रभारी रेहान सेख, अशोक यादव, पंसस पति विजय राय आदि सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने संतोष कुमार यादव को राजद प्रखंड युवा अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है