बेनीबाद :

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

बेनीबाद थाना परिसर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रभारी ओपी अध्यक्ष रघुनाथ कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हो रहे दुर्गा पूजा के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से सौहार्दपूर्ण वातावरण मे त्योहार मनाया जाता है।प्रभारी ओपी अध्यक्ष रघुनाथ कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर पुलिस गस्ती के साथ असमाजिक तत्व पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दुर्गा पूजा में भीड़भाड़ वाली जगह पर पुलिस बल की तैनाती जरूरी है।