सुपौल  के रामनगर मोहल्ला के सड़क पर जमा गंदा पानी निकालने का कार्य हुआ शुरू,श्रद्धालुओं को दुर्गा मंदिर तक पहुंचने में नहीं होगी कठिनाई।

बिरौल/दरभंगा

दुर्गा पूजा को देखते हुए प्रखंड के सुपौल पंचायत के रामनगर मोहल्ला में मंदिर जानेवाली सड़कों पर जमा पानी को निकालने व नाला की सफाई का कार्य पिछले दो दिनों से जारी है। दो पंचायतों को जोड़ने वाली यह सड़क रामनगर दुर्गा मंदिर,अस्पताल,प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय,अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय के निकट से गुजरते हुए बिरौल पंचायत के हनुमाननगर से होकर रजबा गांव तक जाती है। जिस पर सुपौल पंचायत के रामनगर मोहल्ला में नाला से ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया।जिससे इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। खासकर दुर्गा पूजा एवं छठ पर्व पर दर्जनों महिला, पुरुष श्रद्धालु दंड प्रणाम देते हुए मंदिर तक जाते हैं। लेकिन गंदा पानी जमा रहने से श्रद्धालुओं को इस सड़क से मंदिर तक पहुंचना असंभव था। इसे देखते हुए पंचायत के मुखिया मो.काशीफ मजदूरों के साथ स्वयं उपस्थित हो कर नाला की सफाई कार्य शुरू कराया। इस कार्य में मोहल्ला के अजय झा, संजीव झा,सुमन झा सहित कई लोगों ने मुखिया को सहयोग कर रहे थे। मुखिया ने बताया कि इस मद् में राशि उपलब्ध नहीं है बावजूद पूजा को देखते हुए श्रद्धालुओं को दुर्गा मंदिर तक पहुंचने में कठिनाई न हो इसके लिए अपने स्तर से नाला की सफाई करवया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आनेवाले समय में सड़क पर पानी जमा न हो इसके लिए नाला के हाइट को बढ़ाया जाएगा।