9 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।
9 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।
दरभंगा /विधि संवाददाता
सिविल कोर्ट दरभंगा में आगामी 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे। जिला जज श्री तिवारी ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्ष 2023 के अंतिम लोक अदालत से पहले त्योहारों का समय है। इसलिए अभी से शमनीय आपराधिक मुकदमे का चयन कर पक्षकारों को नोटिस जारी किया जाए । शमनीय आपराधिक वाद, एन आई एक्ट , विद्युत विभाग , एक्साइज एक्ट, मापतौल, वन विभाग आदि के मामलों का तत्परता से चयन कर निष्पादित करने की तैयारी करें। क्लेम केस के चयन पर भी जोर दें। जिला जज ने कहा कि सभी न्यायिक पदाधिकारी लोक अदालत की सफलता के लिए अपनी ओर से भरपूर प्रयास करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार का सचिव रंजन देव सहित जज गुरविंदर सिंह मल्होत्रा, प्रथम एडीजे सत्यभूषण आर्या, उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश रामाकांत, एडीजे चार सुमन कुमार दिवाकर, एडीजे पांच रविशंकर कुमार, पोक्सो की विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार, एससी एसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शलेन्द्र कुमार, उत्पाद प्रथम के न्यायाधीश श्रीराम झा, सीजेएम आदि देव, एसीजेएम माधवेन्द्र सिंह, न्यायिक पदाधिकारी सितेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, नागेश प्रताप सिंह, स्मिता राज, एसडीजेएम करुणानिधि प्रसाद आर्य, न्यायिक मजिस्ट्रेट संजना गांधी, अनुराग तिवारी, मोहिनी कुमारी, चंदन ठाकुर बैठक में मौजूद थे।