बिजली विभाग के कार्यालय मे की जा रही हैं लगातार कार्यों की समीक्षा ,पदाधिकारियों को दिये जा रहें हैं शत प्रतिशत कार्यों को संपन्न कराने का निर्देश।
बिजली विभाग के कार्यालय मे की जा रही हैं लगातार कार्यों की समीक्षा ,पदाधिकारियों को दिये जा रहें हैं शत प्रतिशत कार्यों को संपन्न कराने का निर्देश।
दरभंगा
आरडीएसएस परियोजना के तहत किये जा रहें कार्यों की विद्युत अधीक्षण अभियंता सीताराम पासवान द्वारा बुधवार को विद्युत आपुर्ति अंचल कार्यालय में समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक मे परियोजना के द्वारा किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी अभियंताओं को निर्देश दिया गया हैं । दरभंगा शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सभी प्रशाखा में प्रत्येक दिन कम से कम 10 पोल लगाने के लिए, पीएमए एजेंसी से समन्वय स्थापित कर, कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है l बैठक मे उनके द्वारा बताया गया कि जिस फीडर मे विद्युत लॉस ज्यादा हो रहा है उस फीडर मे पहले फेज मे पोलिंग करें ताकि लॉस को कम किया जा सके।
बैठक में दरभंगा शहरी के विद्युत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, लहेरियासराय के सहायक विद्युत अभियंता सुधांशु कुमार, दरभंगा शहरी के सहायक विद्युत अभियंता प्रीति कुमारी, एआईटीएम रीमा राग्नि, पीएमए से विजय कुमार, सुरज कुमार टीकेसी से शशि झा इत्यादि उपस्थित थे।