दरभंगा/विधि संवाददाता 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला अन्डर ट्रायल रिभियू कमिटी के अध्यक्ष बिनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक हुई।जिला जज प्रकोष्ठ में आयोजित अन्डर ट्रायल रिभि्यू कमिटी की स्पेशल कैंपेन 2023 की बैठक सामान्य प्रकृति के अपराध के लिए जेल में कैद बिचाराधीन बंदियों के संबंध में गहन समीक्षा की गई।बैठक में कमिटी की उपाध्यक्ष प्रभारी डीएम प्रतिभा रानी,बरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार,मंडल काराधीक्षक दरभंगा स्नेहलता,बेनीपुर उप-काराधीक्षक धीरज कुमार तथा प्राधिकार का सचिव रंजन देव शामिल थे।बैठक में प्राधिकार का सचिव श्री देव ने बिचाराधीन बंदियों के संबंध में काराधीक्षक द्वारा जेल में कैद बिचाराधीन 8 बंदियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।जिसकी गहन समीक्षा की गई।संगीन अपराधों के अतिरिक्त बिभिन्न आपराधिक मामलों में गठित आरोपों की धाराओं में प्रावधानित सजा की अवधि के आलोक में कतिपय अभियुक्तों के आधी से अधिक सजा जेल में हीं ब्यतीत कर लेने वाले 8 लोगों को चिन्हित किया गया।जिसपर विधि अनुकूल कार्रवाई करने की अनुशंसा राज्य विधिक सेवा प्राधिकार को भेजा जायेगा।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार(बालशा) का अध्यक्ष न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह ने सूबे बिहार के जेलों में कैद और अपराध के लिए प्रावधानित सजा अवधि से आधा से अधिक अवधि जेल में गुजारने वालों के शेष जीवन परिवार और समाज में विधि के अनुकूल ब्यतीत करने की सकारात्मक पहल किया है।