सिमरी में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में ग्राहको से अवैध निकासी के आरोप में में फरार सीएसपी संचालक के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा सिमरी
सिंहवाड़ा / भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा ग्राहको के चार लाख रुपये अवैध निकासी के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर सिमरी पुलिस ने मंगलवार को इश्तहार चिपकाया है।थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार में बताया कि एसबीआई के बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट कंपनी एसआईजीएन ने अपने सीएसपी संचालक सिमरी निवासी राजेश कुमार पासवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि संचालक ने कोड संख्या 36550673 के केंद्र के माध्यम से ग्राहकों के खातों से अवैध निकासी कर ली थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और केंद्र बंद कर भाग गया था। पुलिस द्वारा कई बार नोटिस भेजने के बावजूद वह हाजिर नहीं हुआ।इसके बाद न्यायालय के आदेश पर सिमरी थाना पुलिस ने आरोपी के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तहार चिपकाया है।
दरभंगा में समुदाय के झंडे से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर साइबर थाना में केस दर्ज, फेसबुक को भेजा गया टेकडाउन नोटिस, आईडी की पहचान में जुटी साइबर पुलिस, वीडियो वायरल करने वालों पर होगी विधिसम्मत कारवाई
बेनीबाद पुलिस की तत्परता से अपहृत युवती सकुशल बरामद, 24 घंटे में तीन मामलों का निष्पादन मानवीय सूचना और तकनीकी सहायता से मिली सफलता