बेनीबाद पुलिस की तत्परता से अपहृत युवती सकुशल बरामद, 24 घंटे में तीन मामलों का निष्पादन ,

मानवीय सूचना और तकनीकी सहायता से मिली सफलता

दीपक कुमार/ गायघाट

बेनीबाद पुलिस ने मानवीय एवं त्वरित प्रयासों के जरिए अपहृत युवती की सकुशल बरामदगी में सफलता हासिल की है। मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग कांडों में कुल तीन अपहृताओं को सकुशल बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अपहृताओं की बरामदगी के लिए मानवीय सूचना, तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों का सहारा लिया गया। पुलिस टीम की सक्रियता से तीनों मामलों में सफलता मिली। इस कार्रवाई को अपहरण से जुड़े मामलों में पुलिस की त्वरित पहल के रूप में देखा जा रहा है।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और उनके चेहरे पर मुस्कान बरकरार रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। बेनीबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।