बिरौल थाना परिसर में ग्रामीण एसपी का जन संवाद, लोगों की समस्याएं सुन समाधान के दिए निर्देश
दस्तक 7मीडिया,बिरौल /उत्तम सेन गुप्ता
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को बिरौल थाना परिसर में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा की ओर से जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं पर चर्चा की गई।

