कायाकल्प अभियान में लापरवाही नहीं चलेगी, डीएम ने बीईओ और अभियंताओं को दिए सख्त निर्देश, स्कूलों में योजनाओं की पोर्टल पर प्रविष्टि, तकनीकी प्राक्कलन और प्रशासनिक स्वीकृति के बाद ही होंगे काम
कायाकल्प अभियान में लापरवाही नहीं चलेगी, डीएम ने बीईओ और अभियंताओं को दिए सख्त निर्देश, स्कूलों में योजनाओं की पोर्टल पर प्रविष्टि, तकनीकी प्राक्कलन और प्रशासनिक स्वीकृति के बाद ही होंगे काम
कायाकल्प अभियान में लापरवाही नहीं चलेगी, डीएम ने बीईओ और अभियंताओं को दिए सख्त निर्देश,
स्कूलों में योजनाओं की पोर्टल पर प्रविष्टि, तकनीकी प्राक्कलन और प्रशासनिक स्वीकृति के बाद ही होंगे काम
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास और योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सोमवार को समाहरणालय में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में उन्होंने विद्यालयवार योजनाओं की प्रविष्टि कायाकल्प पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करने और कार्य पूरा होने के बाद उसकी अद्यतन तस्वीरें अपलोड करने का निर्देश दिया।
डीएम ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिया कि संबंधित प्रखंडों के विद्यालयों में संचालित योजनाओं की स्थिति पोर्टल पर अद्यतन रखी जाए। जिन विद्यालयों में काम पूरा हो चुका है, उनकी प्रविष्टि भी पूरी की जाए, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
तकनीकी प्राक्कलन और प्रशासनिक स्वीकृति जरूरी
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों में तैनात कनीय अभियंताओं को विद्यालय स्तर पर संचालित होने वाली प्रत्येक योजना का नियमानुसार तकनीकी प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर प्रविष्टि, तकनीकी प्राक्कलन और प्रशासनिक अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियमानुसार कार्य शुरू कराया जाए। कार्य पूरा होने पर संबंधित विद्यालय की अद्यतन तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड करना भी अनिवार्य होगा।
उन्होंने पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरी करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा।
छह पीओ/डीपीओ को मिली प्रखंडों की जिम्मेदारी
अभियान की नियमित निगरानी के लिए जिला शिक्षा विभाग में पदस्थापित छह पीओ/डीपीओ को निर्धारित प्रखंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित पदाधिकारी अपने आवंटित प्रखंडों में योजनाओं की प्रगति, पोर्टल पर प्रविष्टि, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति और कार्यों के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करेंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन और कार्यों की अद्यतन स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास और योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के उद्देश्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।
विधान परिषद मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्यूटी से गायब रहे पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से खेल भवन में होगी मतगणना, मोबाइल फोन पर प्रतिबंध; पोलो मैदान में बनाए गए पार्किंग स्थल
सुरक्षित बचपन अभियान: बच्चों को बताए गए पोक्सो कानून और गुड टच-बैड टच के मायने स्कूलों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम, दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने का दिया संदेश