दरभंगा में नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, पांच गिरफ्तार; सोनकी कांड का आरोपी भी धराया,

हायाघाट में एक और सोनकी में चार नशे की हालत में गिरफ्तार, सोनकी कांड संख्या 134/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को भी पुलिस ने दबोचा

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा। जिले में नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत हायाघाट और सोनकी थाना की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सोनकी थाना कांड संख्या 134/26 के प्राथमिकी अभियुक्त राम बिहारी साह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की इन कार्रवाइयों से इलाके में नशे के खिलाफ अभियान तेज होने के संकेत मिले हैं।

हायाघाट में एक व्यक्ति गिरफ्तार

हायाघाट थाना पुलिस ने नशेड़ियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी के दौरान रसूलपुर निवासी मोहम्मद अब्दुल रहमान (पिता इब्राहिम) को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। वह हायाघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की।

सोनकी में नशे की हालत में चार लोग गिरफ्तार

सोनकी थाना पुलिस ने भी नशेड़ियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में कपछाही निवासी राम चौपाल, सोनकी निवासी प्रमोद शर्मा तथा गंगिया निवासी संजय सहनी और सिताराम सहनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चारों को नशे की हालत में पकड़ा गया।

कांड संख्या 134/26 का प्राथमिकी अभियुक्त भी गिरफ्तार

इसी दिन सोनकी थाना पुलिस ने कांड संख्या 134/26, धारा 109(1) बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त राम बिहारी साह (पिता स्वर्गीय दोहराई साह), निवासी मेकना, थाना सोनकी, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई 25 अक्टूबर 2026 को की।

हायाघाट और सोनकी थाना की इन कार्रवाइयों के बाद गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।