27 अक्टूबर को विधान परिषद मतगणना: पोलो मैदान में होगी पार्किंग, कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद, लहेरियासराय स्टेशन मोड़ से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए निबंधन कार्यालय तक और चिल्ड्रेन पार्क से ऑडिटोरियम मुख्य गेट तक वाहनों के परिचालन पर रोक
27 अक्टूबर को विधान परिषद मतगणना: पोलो मैदान में होगी पार्किंग, कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद, लहेरियासराय स्टेशन मोड़ से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए निबंधन कार्यालय तक और चिल्ड्रेन पार्क से ऑडिटोरियम मुख्य गेट तक वाहनों के परिचालन पर रोक
27 अक्टूबर को विधान परिषद मतगणना: पोलो मैदान में होगी पार्किंग, कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद,
लहेरियासराय स्टेशन मोड़ से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए निबंधन कार्यालय तक और चिल्ड्रेन पार्क से ऑडिटोरियम मुख्य गेट तक वाहनों के परिचालन पर रोक
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
दरभंगा। बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर दरभंगा पुलिस ने 27 अक्टूबर के लिए रूट, ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया है। मतगणना खेल भवन में होगी। मतगणना केंद्र तक पहुंचने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ सड़कों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
दरभंगा पुलिस की ओर से 25 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मतगणना में शामिल होने वाले पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों, सिविल अधिकारियों और अन्य लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और सड़कों पर अनधिकृत पार्किंग नहीं करने की अपील की है।
चट्टी चौक और स्टेशन की ओर से आने वाले वाहनों का रूट
चट्टी चौक की तरफ से आने वाले वाहन लहेरियासराय टावर और हाजमा चौक होते हुए पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे। वैकल्पिक मार्ग के रूप में लहेरियासराय टावर से निबंधन कार्यालय के दक्षिण की सड़क होते हुए भी पोलो मैदान पहुंचा जा सकता है।
दरभंगा रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी लहेरियासराय टावर से हाजमा चौक होकर अथवा निबंधन कार्यालय के दक्षिण की सड़क से पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य गेट तक पहुंचने का मार्ग निर्धारित किया गया है।
एकमी चौक की ओर से आने वाले वाहन हाजमा चौक होकर पोलो मैदान पहुंचेंगे। वहीं, पंडासराय की ओर से आने वाले वाहनों को दरबारी चौक होकर पोलो मैदान के पश्चिमी मुख्य गेट तक जाना होगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दरबारी चौक से आदर्श मध्य विद्यालय होते हुए पोलो मैदान के दक्षिणी गेट से भी प्रवेश किया जा सकेगा।
पोलो मैदान में पार्किंग, फिर पैदल जाना होगा केंद्र
निर्धारित मार्ग से पोलो मैदान पहुंचने वाले वाहन परिसर में ही पार्क किए जाएंगे। इसके बाद लोगों को मैदान के पूर्वी गेट से पैदल निकलकर चिल्ड्रेन पार्क होते हुए खेल भवन स्थित मतगणना केंद्र तक जाना होगा।
इन सड़कों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद
पुलिस के अनुसार, लहेरियासराय स्टेशन मोड़ से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए निबंधन कार्यालय तक तथा चिल्ड्रेन पार्क से ऑडिटोरियम के मुख्य गेट तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। इन प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
निर्धारित प्रतिबंधित मार्गों को छोड़कर अन्य सभी सड़कों पर वाहनों का परिचालन पूर्व की तरह जारी रहेगा। हालांकि, विशेष परिस्थिति में पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था में बदलाव कर सकता है।
अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के लिए अलग पार्किंग
मतगणना कार्य में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और बल के वाहनों की पार्किंग वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में होगी। सिविल पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वाहन आयुक्त कार्यालय और जिला पदाधिकारी कार्यालय के पीछे परिसर में लगाए जाएंगे।
अन्य वाहनों के लिए पोलो मैदान परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, अन्य वरीय पदाधिकारी दरबारी चौक से मद्य निषेध थाना की ओर जाने वाली सड़क से सर्किट हाउस परिसर पहुंचकर वाहन पार्क कर सकते हैं। विशेष परिस्थिति में आदर्श मध्य विद्यालय में भी पार्किंग की अनुमति दी जा सकती है।
सड़क पर वाहन खड़ा करने पर रोक
दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में वाहनों को सड़क किनारे या अन्यत्र अनधिकृत तरीके से पार्क नहीं किया जाएगा। मतगणना के दिन जाम से बचने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से निर्धारित रूट और पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
दरभंगा में नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, पांच गिरफ्तार; सोनकी कांड का आरोपी भी धराया, हायाघाट में एक और सोनकी में चार नशे की हालत में गिरफ्तार, सोनकी कांड संख्या 134/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को भी पुलिस ने दबोचा