दरभंगा में शराब के बड़े ठिकाने का खुलासा, स्कूटी सवार गिरफ्तार; झाड़ियों से 925 लीटर नेपाली शराब बरामद, स्कूटी से 23.400 लीटर शराब जब्त, गिरफ्तार शंभू यादव की निशानदेही पर पोखर किनारे छिपाकर रखी गई थी भारी खेप
दरभंगा में शराब के बड़े ठिकाने का खुलासा, स्कूटी सवार गिरफ्तार; झाड़ियों से 925 लीटर नेपाली शराब बरामद, स्कूटी से 23.400 लीटर शराब जब्त, गिरफ्तार शंभू यादव की निशानदेही पर पोखर किनारे छिपाकर रखी गई थी भारी खेप
दरभंगा में शराब के बड़े ठिकाने का खुलासा, स्कूटी सवार गिरफ्तार; झाड़ियों से 925 लीटर नेपाली शराब बरामद,
स्कूटी से 23.400 लीटर शराब जब्त, गिरफ्तार शंभू यादव की निशानदेही पर पोखर किनारे छिपाकर रखी गई थी भारी खेप
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई में नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। सदर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसकी स्कूटी से 23.400 लीटर देशी नेपाली शराब मिली। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे एक पोखर के आसपास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 925.500 लीटर शराब भी बरामद की गई। इस कार्रवाई में कुल 948.900 लीटर देशी नेपाली शराब जब्त की गई है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग की ओर से छापेमारी, वाहन जांच और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के पुरा के निकट वाहन जांच के दौरान काकरघाटी निवासी शंभू कुमार यादव को पकड़ा। जांच में उसकी स्कूटी से 23.400 लीटर देशी नेपाली शराब बरामद हुई। टीम ने संबंधित स्कूटी को भी जब्त कर लिया।
पोखर किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी थी शराब
गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर टीम ने घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे स्थित पोखर के आसपास तलाशी ली। इस दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 925.500 लीटर देशी नेपाली शराब बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद अब इस बात की जांच की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की योजना थी।
शराब कारोबार के नेटवर्क की जांच
मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, शराब की खेप के स्रोत, इसके संभावित खरीदारों और कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
अपराधियों को ‘बाहुबली’ बताकर महिमामंडन करने वालों पर होगी कार्रवाई, चैनल संचालक भी जांच के दायरे में, गोपालगंज पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर, जातिगत द्वेष और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वालों को चेतावनी
दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग ने दो जब्त बाइक की कराई नीलामी, 16,150 रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद, शराबबंदी कानून के तहत राज्यसात वाहनों का नियमानुसार निष्पादन, सार्वजनिक नीलामी से सरकारी खजाने में आएगी राशि