दरभंगा  में बच्चों की सुरक्षा पर SSP सख्त, ‘कवच’ बैठक में पुलिस दीदी को मिला खास निर्देश

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

 बच्चों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में दरभंगा पुलिस ने पहल तेज कर दी है। शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित ‘सेंटर डायरेक्ट कवच’ कार्यक्रम की बैठक में बच्चों की सुरक्षा, यौन उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई, निःशुल्क कानूनी सहायता और किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। साथ ही, पुलिस दीदी को स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर बच्चों को जागरूक करने तथा उनमें सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना मजबूत करने का निर्देश दिया गया।