बिरौल में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक मतदान, विधानसभा चुनाव जैसी दिखी भीड़, कड़ी सुरक्षा में पड़े वोट
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में मतदान अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह पहला अवसर था जब बिरौल अनुमंडल के मतदान केंद्रों पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए इतनी भारी संख्या में मतदाताओं की भीड़ देखी गई। केंद्रों का दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो विधानसभा का आम चुनाव चल रहा हो।अनुमंडल के सभी छह प्रखंड कार्यालयों पर स्थित मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
शुक्रवार का दिन होने के बावजूद मुस्लिम पुरुष एवं महिला मतदाताओं ने समय पर पहुंचकर उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिन के 10 बजे के बाद से बिरौल प्रखंड कार्यालय मतदान केंद्र पर मतदाताओं की आवक लगातार बढ़ती गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके साए में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी हुई।
