गायघाट में तिरहुत स्नातक चुनाव का मतदान समाप्त, 40.60 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
गायघाट में तिरहुत स्नातक चुनाव का मतदान समाप्त, 40.60 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
गायघाट में तिरहुत स्नातक चुनाव का मतदान समाप्त, 40.60 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। शाम 5:30 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र में 40.60 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक सतर्कता बनी रही।
निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, चुनावी प्रक्रिया पर प्रशासन की लगातार नजर बनी रही।
मतदान समाप्त होने के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। अब सभी की निगाहें मतगणना के नतीजों पर टिकी हैं।
शिक्षक-स्नातक चुनाव में खूब बरसे वोट, कहीं कतारें तो कहीं प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा; कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की पैनी नजर में रही चुनावी व्यवस्था, थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद और तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केसरी नंदन राम पुलिस बल के साथ रहे मुस्तैद
बिरौल में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक मतदान, विधानसभा चुनाव जैसी दिखी भीड़, कड़ी सुरक्षा में पड़े वोट