दरभंगा में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, स्नातक में 52.48% तो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 82.61% मतदान, डीएम कौशल कुमार और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, कंट्रोल रूम से होती रही निगरानी
दरभंगा में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, स्नातक में 52.48% तो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 82.61% मतदान, डीएम कौशल कुमार और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, कंट्रोल रूम से होती रही निगरानी
दरभंगा में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, स्नातक में 52.48% तो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 82.61% मतदान,
डीएम कौशल कुमार और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा, कंट्रोल रूम से होती रही निगरानी
दस्तक 7 मीडिया / दरभंगा।
बिहार विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को जिले में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान के जारी आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 52.48 प्रतिशत, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 82.61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत का अंतर भी स्पष्ट रूप से सामने आया।
मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं निगरानी की व्यापक व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों और पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।
डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार तथा वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। मतदान कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेकर चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
कंट्रोल रूम से रखी गई नजर
मतदान के दौरान जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से विभिन्न मतदान केंद्रों की गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाती रही। प्रशासनिक स्तर पर मतदान से संबंधित सूचनाओं का अनुश्रवण किया गया, ताकि किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन के अनुसार, अधिकारियों के निरीक्षण, सुरक्षा बलों की तैनाती और मतदान कर्मियों के समन्वित प्रयासों से जिले में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों और संबंधित पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।
अब निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण में मतगणना और परिणाम पर राजनीतिक एवं प्रशासनिक नजरें रहेंगी।