गायघाट में पूर्व राजद विधायक निरंजन राय ने किया मतदान, मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान की अपील
गायघाट में पूर्व राजद विधायक निरंजन राय ने किया मतदान, मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान की अपील
गायघाट में पूर्व राजद विधायक निरंजन राय ने किया मतदान, मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान की अपील
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट (मुजफ्फरपुर)। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार को गायघाट में पूर्व राजद विधायक निरंजन राय ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की।
निरंजन राय ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व है। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इधर, गायघाट में तिरहुत स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदान जारी रहा। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल विभिन्न केंद्रों पर मुस्तैद रहा और चुनावी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी।
गायघाट में शांतिपूर्ण माहौल में जारी तिरहुत स्नातक का मतदान, कटरा इंस्पेक्टर और थानेदार ने किया निरीक्षण
घनश्यामपुर में अंधेरे में मतदान, मोबाइल की टॉर्च जलाकर कतार में खड़े रहे मतदाता,शाम तक करीब 200 मतदाता लाइन में, रोशनी-पानी और छाया की व्यवस्था नहीं होने पर जताई नाराजगी