गायघाट में शांतिपूर्ण माहौल में जारी तिरहुत स्नातक का मतदान, कटरा इंस्पेक्टर और थानेदार ने किया निरीक्षण

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट (मुजफ्फरपुर)। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार को गायघाट में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी रहा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते नजर आए।


मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि मतदान के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे और मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
इधर, कटरा इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और गायघाट थानाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी।
समाचार लिखे जाने तक गायघाट में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी था। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए थे।