गायघाट में जदयू एमएलसी अभिषेक झा ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

दीपक कुमार/ गायघाट

 तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार को गायघाट में मतदान के दौरान जदयू एमएलसी अभिषेक झा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर चल रही चुनावी प्रक्रिया का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। गायघाट में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी रहा। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे तथा पुलिस बल लगातार मुस्तैद दिखा।
तिरहुत स्नातक निर्वाचन को लेकर गायघाट में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहे थे।