दरभंगा जिला के सिमरी  पुलिस की तत्परता से 30 मिनट में मिला गुमशुदा बच्चा, परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान,

सिमरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों को सौंपा गया बच्चा

दस्तक 7 मीडिया / सिंहवाड़ा 

दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और सतर्कता से एक गुमशुदा बच्चे को महज 30 मिनट के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली और परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को सिमरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि रोहन कुमार, पिता पंकज ठाकुर, निवासी अधरी, थाना रूनीसैदपुर, जिला समस्तीपुर, अपने ननिहाल सिमरी बाजार से लापता हो गए हैं। बच्चे के ननिहाल का पता परमेश्वर ठाकुर, पिता स्वर्गीय पप्पू ठाकुर, निवासी सिमरी बाजार, थाना सिमरी, जिला दरभंगा बताया गया है।

सूचना मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस की सक्रियता और तत्परता के परिणामस्वरूप महज 30 मिनट के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

इसके बाद आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत महसूस की।

सिमरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर आपात स्थिति में पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता सामने आई है।