बिरौल में एम एल सी चुनाव की तैयारियां पूरी, 23 अक्टूबर को 5,738 मतदाता डालेंगे वोट, निषेधाज्ञा लागू

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

23 अक्टूबर यानी शुक्रवार को आयोजित होने वाले स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बिरौल अनुमंडल प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी छह प्रखंड कार्यालय परिसर में कूल सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा जारी योजना के अनुसार बिरौल में शिक्षक मतदाता प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ में स्थित बूथ संख्या 53 पर अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। और स्नातक मतदाता अंचल कार्यालय प्रकोष्ठ में बने मतदान केंद्र संख्या 53 (ए) पर वोट डालेंगे। यहां शिक्षक एवं स्नातक पद के लिए कुल 2,279 में 1,755 पुरुष और 524 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार गौड़ा बौराम प्रखंड कार्यालय बूथ संख्या 54 पर 679 में 523 पुरुष और 156 महिला, घनश्यामपुर प्रखंड कार्यालय बूथ संख्या 55 पर 1,120 में 864 पुरुष और 256 महिला, किरतपुर प्रखंड कार्यालय बूथ संख्या 56 पर 334 में 277 पुरुष और 57 महिला, कुशेश्वरस्थान प्रखंड कार्यालय बूथ संख्या 57 पर 847 में 675 पुरुष और 172 महिला तथा कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड कार्यालय बूथ संख्या 58 पर कूल 479 मतदाता में 415 पुरुष और 64 महिला, कूल 5,738 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मतदान केंद्र पर पूरी तरह सतर्क है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों को भी सतत निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।