सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने,अस्पताल भवन का होगा रंग-रोगन, सभी स्वास्थ्यकर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का दिया आदेश

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार एवं जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात कुमार राजु ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), घनश्यामपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, भंडार कक्ष, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), आपातकालीन वार्ड और अस्पताल भवन की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आकृति किरण को व्यवस्था में सुधार के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत अस्पताल भवन का रंग-रोगन कराने और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग को हटाकर अन्यत्र व्यवस्थित करने को कहा गया। प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का भी रंग-रोगन कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों का अवकाश रद्द कर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे, ड्यू लिस्ट और आरसीएच पंजी को अद्यतन कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा गार्डों को निर्धारित पूर्ण वर्दी में ड्यूटी पर उपस्थित रहने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार पर जोर दिया।