तिरहुत स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, एनएच-27 पर बेनीबाद पुलिस का वाहन जांच अभियान शुरू

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। तिरहुत स्नातक निर्वाचन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को बेनीबाद थाना क्षेत्र के ठिकापाही चौक स्थित एनएच-27 पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना है। वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी आने-जाने वाले वाहनों को रोककर आवश्यक जांच कर रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।
एनएच-27 पर जांच अभियान शुरू होने से वाहन चालकों के बीच हलचल देखी गई। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।