बिहार में दो आईपीएस समेत 57 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई इंस्पेक्टर बने डीएसपी

दस्तक 7मीडिया /पटना 

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने भारतीय पुलिस सेवा एवं बिहार पुलिस सेवा के 57 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार की अधिसूचना जारी की है। 22 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना  के अनुसार, सभी संबंधित पदाधिकारियों को अगले आदेश तक उनके नाम के सम्मुख अंकित पद एवं स्थान पर पदस्थापित किया गया है अथवा अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अधिसूचना के अनुसार, अपराजीत (भारतीय पुलिस सेवा, 2020 बैच) को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के समादेष्टा पद के साथ पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, आलोक रंजन को अपर पुलिस अधीक्षक, मधुबनी से पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मुकुल कुमार रंजन को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, समस्तीपुर बनाया गया है। रश्मि को अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर से पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, भागलपुर के पद पर भेजा गया है। अजय प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक, रेल, पटना तथा रौशन कुमार गुप्ता को अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक (विशेष अपराध) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिसूचना में पुलिस निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक कोटि में पदस्थापित किए गए पदाधिकारियों की भी बड़ी संख्या है। इनमें अरुण कुमार को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना; शालीग्राम कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो; संजय कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-6, मुजफ्फरपुर; भवेश कुमार मंडल को आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना तथा जितेन्द्र कुमार सिंह और विजय कुमार को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में पदस्थापित किया गया है।

संतोष कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना; वैजनाथ कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-12, भीमनगर, सुपौल; विश्वरंजन सिंह को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना; जयकान्त साव, धनंजय कुमार और अजय कुमार को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापित किया गया है।

विमल कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना; उमाशंकर राय को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार; अरविन्द कुमार एवं विश्वनाथ भगत को अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना में पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है।

अजीत कुमार को विशेष शाखा, बिहार, पटना; मुकेश चन्द्र कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना; मोहन कुमार एवं राम विलास सिंह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना; अभय कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17, बोधगया तथा राम शंकर सिंह को अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना में पदस्थापित किया गया है।

दिलीप कुमार-2, रविन्द्र कुमार, संजय कुमार गुप्ता एवं संगीता कुशवाहा को विशेष शाखा, बिहार, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है। किशोरी सहचरी को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना; सचिन्द्र यादव एवं जितेन्द्र कुमार-1 को ईआरएसएस, बिहार, पटना तथा बीरेन्द्र प्रसाद यादव को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-12, भीमनगर, सुपौल में पदस्थापित किया गया है।

सतीश कुमार सिंह, वेदनाथ पाठक वैदिक, सीमा कुमारी, दिलीप कुमार एवं अजय कुमार सिंह को अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना में पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध) के पद पर भेजा गया है। कमल किशोर सिंह एवं कुमारी वन्दना को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना; ओम प्रकाश को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना; धर्मेन्द्र कुमार को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर तथा राजेश्वर प्रसाद-2 को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना में पदस्थापित किया गया है।

विजय कुमार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-6, मुजफ्फरपुर; सौम्य प्रियदर्शी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना; अबरार अहमद खाँ को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना; सुभाष वैद्यनाथन को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर तथा राकेश रंजन सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-7, कटिहार में पदस्थापित किया गया है।

अंतिम क्रम में संजय कुमार-1 को आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना; निशिकान्त निशि को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), मधुबनी के पद पर पदस्थापित किया गया है। अनिल कुमार सिन्हा को अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना में पुलिस उपाधीक्षक (विशेष अपराध) की जिम्मेदारी दी गई है।