बिरौल में 24 अक्टूबर को आयोजित होगा नि:शुल्क कानूनी सलाह शिविर

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

 कानूनी जागरूकता पहल के तहत आम लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बिरौल में एक दिवसीय नि:शुल्क कानूनी सलाह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ‘मिश्रा लॉ कंसल्टेंसी’ के तत्वावधान में अधिवक्ता नटवर कुमार मिश्रा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विद्वान अधिवक्ता नटवर कुमार मिश्रा ने बताया कि शिविर में आने वाले लोगों को जमीन-जायदाद, विवाद एवं बंटवारे से जुड़े मामले,फौजदारी व अन्य कानूनी विवाद, आपसी विवाद व पारिवारिक परामर्श, नोटरी, निबंधन (रजिस्ट्रेशन) एवं बैंक संबंधी मामलों पर नि: शुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिरौल मुख्य डाकघर के निकट किया जाएगा। अधिवक्ता श्री मिश्रा ने बताया कि न्याय दिलाने हेतु प्रतिबद्ध-समस्या आपकी, समाधान हमारा” के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कानूनी जानकारी के अभाव में परेशान हो रहे लोगों को सही और उचित सलाह देना है। उन्होंने कानूनी सलाह या अधिक जानकारी के लिए लोगों के सुविधा के लिए संपर्क नंबर 8862866507 और ईमेल natverkumarmishra@gmail.com जारी किया है।