घनश्यामपुर में 15 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज, किशोरी की बरामदगी में जुटी पुलिस

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित पिता के आवेदन पर घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आवेदन के अनुसार, घटना 19 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे की है। पिता का आरोप है कि वह मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री (15) लापता हो गई। उन्होंने गांव के युवक मो. बाबर अली पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस से अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। इस मामले में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पुलिस अग्रतर करवाई करने में जुट गई है आगे उन्होंने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।