मनरेगा मजदूर सभा के राष्ट्रव्यापी आहवान पर माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च,गरीब भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने और सभी राशन कार्ड धारी को 200 यूनिट बिजली प्रति माह फ्री करने का रखा मांग।

बिरौल/दरभंगा।
मनरेगा मजदूर सभा के राष्ट्रव्यापी आहवाहन पर रजिस्ट्री कार्यालय बिरौल के सामने स्थित हनुमान मदिर से माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाल कर एम ओ, मनरेगा पीओ एवं सीओ के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।मार्च का नेतृत्व मनरेगा मजदूर सभा के जिला सचिव बैधनाथ यादव,रोहित सिंह और माले एरिया सचिव मनोज यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे। प्रतिवाद मार्च अनुमंडल कार्यालय होते हुए मनरेगा कार्यालय पहुंचा। जहां मनरेगा मजदूरों ने पी ओ और मनरेगा कर्मी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। उसके बाद एक शिष्ट मंडल पांच सूत्री मांग पत्र पी ओ को सौंपते हुए 200दिन काम 600 मजदूरी कार्यस्थल पर भुगतान करने एवं सभी निरस्त जब कार्ड को फिर से चालू करने सहित अन्य मांगों को रखा। पुनः प्रतिवाद मार्च प्रखंड मुख्यालय पहुंचा।जहां एम ओ और अंचलाधिकारी के कार्यकलापों से आक्रोशित होकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।जिला सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि राशन कार्ड में नाम जोड़ने और काटने या नया राशन कार्ड बनाने के नाम पर लाभार्थियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलाल और बिचौलिया के माध्यम से एम ओ कार्यालय हजारों रुपया लेकर कार्ड निर्गत कर रहा है। जिस पर रोक लगाने की मांग किया। जिला सचिव ने कहा कि गरीबों को जमीन उपलब्ध करवाने में सी ओ अनदेखी कर रहे हैं।मांग पुरा नहीं होने पर अंचल और एम ओ कार्यालय के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही।मौके पर दुर्गा देवी,नुर्जाहा, फूलों देवी,रेखा देवी,सुनीता देवी,पूर्णिमा देवी,रामबती देवी,फूलकुमारी देवी सहित दर्जनों मनरेगा मजदूर मौजूद थे।