दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान से एक बड़ी खबर आ रही हैं। यह खबर किसी पहेली से कम नहीं हैं।
धर्मपुर स्थित बेंक मे एक खाता मे सात लाख बीस हजार जमा किये गये ,लेकिन तुरंत बाद सात लाख बीस हजार रुपये निकाल भी लिये गये। अब जमा और निकासी का आखिर क्या मतलब हो सकता हैं।
अब जब खाता धारक के बेंक मे जमा और निकासी का मेसेज आया तो खाता धारक अचंभित हो गये। खाता धारक दौड़ते हुये बेंक आयें और शाखा प्रबंधक से उन्होंने शिकायत की।
अब खाता धारक का अलग ही रोना हैं ,खाता धारक कह रहें हैं कि उनके द्वारा पैसे जमा किये गये थे लेकिन कोई फर्जी हस्ताक्षर से उनकी राशि की निकासी कर ली हैं। खाता धारक मणिकांत झा ने इस बाबत बेंक के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत कई अन्य पदाधिकारियों को पत्र देकर शाखा प्रबंधक सहित इसमें संलिप्त लोंगों पर कारवाई करने एवं सुरक्षा की गुहार लगाई हैं।
इधर शाखा प्रबंधक गुड्डू रजक का कहना हैं कि शिकायतकर्ता ने अपना आवेदन वापस कर दिया हैं। वहीं शिकायत कर्ता मणिकांत पंडित का कहना हैं कि शिकायत पत्र वापस नहीं लिया हैं ॥
अब इस मामले मे शाखा प्रबंधक अगर सीसीटीवी फुटेज की जांच करें तो इतना तो जरूर पता चल जाएगा कि किसने पैसे जमा किये और किसने उस रुपये का निकासी किया ?
जमालपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका।
मनरेगा मजदूर सभा के राष्ट्रव्यापी आहवान पर माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च,गरीब भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने और सभी राशन कार्ड धारी को 200 यूनिट बिजली प्रति माह फ्री करने का रखा मांग।