सतत् जीवीकोपार्जन योजना के लाभार्थीयो को मिला ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र,

जीविका परियोजना के राशि से व्यवसाय को आगे बढ़ाने एवं परिवार को समाज की मुख्य धारा मे जोड़ने की जरूरत है-अमोद कुमार शर्मा

बिरौल/दरभंगा।

प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई,जीविका, बिरौल द्वारा संपोषित पृथ्वी जीविका महिला विकास सहकारी स्वावलंबी समिति प्रा.लि.अफजला के तत्वाधान मे सतत जीवीकोपार्जान योजना के तहत ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पृथ्वी सी एल एफ के अध्यक्ष हीरा देवी ने की। समारोह में सतत् जीवीकोपार्जन के 28 लाभार्थी को दो वर्ष रोजगार के क्षेत्र मे परिपक्क होने के उपरांत उन्हे ग्रेजुएशन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित गई। समारोह का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा, सी एल एफ के अध्यक्ष हीरा देवी, सचिव निर्मला देवी, क्षेत्रीय समन्वयक इंद्रजीत कुमार, सामुदायिक समन्वयक श्याम कुमार, इंदु कुमारी, बी आर पी मोहम्मद मसुद्दीन आलम, ने संयुक्त रूप से किया।समारोह को संबोधित करते हुए बी पी एम आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि सतत् जीविकोंपार्जन योजना के लाभार्थी को जीविका परियोजना के द्वारा जो राशि देकर रोजगार कराया गया है उसे लौटाने की जरूरत नही बल्कि उस राशि से व्यवसाय को आगे बढ़ाने एवं परिवार को समाज की मुख्य धारा मे जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीविका ने थोड़ा राशि से रोजगार करा कर एवं निरंतर अनुश्रवण, सहयोग, व रोजगार के तरीका सिखाया है उसका अनुकरन करते हुए अपने आमदनी को बढ़ाये ताकी गरीबी के कुचक्र से बाहर आ सके।
वहीं अध्यक्ष हीरा देवी ने एस जे वाई के लाभार्थी दीदीयों को रोजगार से जोड़कर पूंजी को बढ़ाने मे सहयोग करने के लिए जीविका कर्मियों, ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों एवं एम आर पी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना एवं जीविका के प्रयास से समाज के अत्यंत ग़रीब परिवार को सहारा मिला जो अपने को बिल्कुल बेसहारा मानते थे।आज उनके चेहरे पर मुस्कुराहट है एवं परिवार में खुशीहाली है।समारोह मे लाभार्थी मुसनी देवी, छुटकी देवी ewam ममता देवी ने अपनी सफलता एवं असफलता का अनुभव साझा किया।मौके पर नितीश कुमार, विकास कुमार काजल कुमारी,एम आर पी बेबी देवी, कोसी कुमारी,अनिता देवी, मिठू देवी, संजू कुमारी मौजूद थी।