दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी खुद उतरीं सड़क पर, भरवाडा -सिंहवाड़ा के पंडालों का किया औचक निरीक्षण

दस्तक 7 मीडिया विजय ठाकुर /सिंहवाड़ा

दरभंगा जिले में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मंगलवार को दरभंगा की तेज-तर्रार ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी खुद सड़क पर उतरीं और नगर पंचायत भरवारा व सिंहवाड़ा के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान ग्रामीण एसपी ने एक एक पंडाल में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को कड़े निर्देश दिए।ग्रामीण एसपी ने स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान भीड़ में सबसे ज्यादा ध्यान महिला सुरक्षा पर देना है। उन्होंने कहा की मेले में आने वाली महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। मनचलों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें। ग्रामीण एसपी के अचानक पहुंचने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उनके इस औचक निरीक्षण से पूजा समितियों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।