कलश स्थापना से महानवमी तक माँ दुर्गा की आराधना में लीन रहे न्यास समिति के वरिष्ठ सदस्य सह भाजपा नेता मणि कान्त झा

दस्तक 7मीडिया /कुशेश्वरस्थान
बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित श्रीमद्भागवत मंच पर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना कर न्यास समिति के वरिष्ठ सदस्य सह भाजपा नेता मणि कान्त झा ने नौ दिनों तक माँ दुर्गा की आराधना का संकल्प लिया। इसी संकल्प के तहत महानवमी के पावन अवसर पर उनकी सहभागिता में विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन एवं कन्या भोज संपन्न हुआ।
नौ दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। मणि कान्त झा ने माँ भगवती से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, सद्भाव एवं जनकल्याण की कामना की।
कल महादशमी के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत मंच पर स्थापित कलश का विधि-विधानपूर्वक विसर्जन किया जाएगा।