रामपुरा चौक पर दिव्या ऑटोमोबाइल्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, विधायक जीवेश कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन

दस्तक 7मीडिया /सिंहबाड़ा
प्रखंड क्षेत्र के रामपुरा चौक पर मंगलवार को इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। दिव्या ऑटोमोबाइल्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने फीता काटकर किया जहां भूमि ड्राइव इलेक्ट्रिक कंपनी के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटरों की रेंज लॉन्च की गई। मौके पर विधायक जीवेश कुमार ने कहा कि आज का युग इलेक्ट्रिक युग है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य हैं। भूमि इलेक्ट्रिक जैसे ब्रांड का दरभंगा में आना स्वागत योग्य कदम है। इससे न सिर्फ लोगों को सस्ता और टिकाऊ साधन मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने दिव्या ऑटोमोबाइल्स के संचालक को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है। फूल मालाओं और गुब्बारों से सजा शोरूम आकर्षण का केंद्र बना रहा उद्घाटन समारोह में संचालक मणि झा , बीडीओ सिद्धार्थ कुमार , राशिद मुस्ताक ,मंडल अध्यक्ष भोला राय , विजय चौधरी , मुखिया पप्पू चौधरी के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व्यवसायी और ग्राहक मौजूद रहे।