गायघाट में एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल
गायघाट में एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल
गायघाट में एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल
दीपक कुमार/ गायघाट
एनएच-27 पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार सवार तीनों युवकों को गंभीर चोटें आने की सूचना है। घटना के बाद गायघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली।स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी एनएच-27 पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया डिवाडर से टकड़ाकर घटना हुई है। सभी घायल दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।