चिराग पासवान से मिला गायघाट सामाजिक मंच का दिल्ली प्रदेश प्रतिनिधिमंडल, बिहार के विकास पर हुई चर्चा

भरत तिवारी फर्जी एनकाउंटर मामले पर दिए गए बयान को लेकर मंच ने केंद्रीय मंत्री को शॉल व बुके भेंट कर किया सम्मानित

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट/दिल्ली। दिल्ली में गायघाट सामाजिक मंच की दिल्ली प्रदेश टीम ने केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के चर्चित भरत तिवारी फर्जी एनकाउंटर मामले पर दिए गए उनके बयान को लेकर आभार जताते हुए शॉल एवं बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, बिहार के विकास को लेकर विशेष ध्यान देने तथा राज्य में विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा भी जताई गई।
गायघाट सामाजिक मंच की दिल्ली प्रदेश टीम ने कहा कि बिहार के लोगों की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि बिहार के विकास, न्याय और जनहित से जुड़े मामलों में सकारात्मक पहल जारी रहेगी।
इस मुलाकात को बिहार के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।