दस्तक 7 मीडिया परिवार की ओर से विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ,

बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

विजयादशमी के पावन अवसर पर दस्तक 7 मीडिया परिवार की ओर से समस्त देशवासियों, मिथिलावासियों, पाठकों, दर्शकों, शुभचिंतकों एवं समाज के सभी लोगों को दशहरा की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

दशहरा का महापर्व हमें सत्य, धर्म, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम की रावण पर विजय केवल एक पौराणिक प्रसंग नहीं, बल्कि यह संदेश है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः जीत सत्य और अच्छाई की ही होती है।

यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत हो। हर घर में खुशियों का दीप जले और हर चेहरे पर मुस्कान बनी रहे।

दस्तक 7 मीडिया परिवार संकल्प लेता है कि पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, निष्पक्षता, जनहित और सामाजिक सरोकारों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा। हमारा उद्देश्य है कि समाज में सकारात्मक बदलाव, जागरूकता और न्याय की भावना को बढ़ावा मिले तथा आम लोगों की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ सामने लाया जाए।

आइए, इस विजयादशमी पर हम अपने भीतर की बुराइयों,अहंकार , क्रोध, द्वेष, अन्याय और नफरत को  समाप्त कर प्रेम, मानवता, ईमानदारी और सद्भाव को अपनाने का संकल्प लें।

माता रानी और प्रभु श्रीराम की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आपका जीवन सुख, शांति, सफलता और खुशियों से परिपूर्ण हो।

आप सभी को विजयादशमी एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ!

निवेदक: संजय राय
दस्तक 7 मीडिया परिवार, दरभंगा

फेसबुक पर जुड़ने के लिये दस्तक 7 को सर्च करें और फॉलो करें।