दुर्गा पूजा को लेकर डीएम और एसएसपी ने देर शाम किया शहरी क्षेत्रों का निरीक्षण, मब्बी, लहेरियासराय, विश्वविद्यालय और नगर थाना क्षेत्रों के पूजा पंडालों का लिया जायजा, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति भी जांची
दुर्गा पूजा को लेकर डीएम और एसएसपी ने देर शाम किया शहरी क्षेत्रों का निरीक्षण, मब्बी, लहेरियासराय, विश्वविद्यालय और नगर थाना क्षेत्रों के पूजा पंडालों का लिया जायजा, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति भी जांची
दुर्गा पूजा को लेकर डीएम और एसएसपी ने देर शाम किया शहरी क्षेत्रों का निरीक्षण,
मब्बी, लहेरियासराय, विश्वविद्यालय और नगर थाना क्षेत्रों के पूजा पंडालों का लिया जायजा, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति भी जांची
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सोमवार की संध्या जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान डीएम एवं एसएसपी ने मब्बी, लहेरियासराय, विश्वविद्यालय और नगर थाना क्षेत्रों के विभिन्न शहरी इलाकों तथा दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूजा स्थलों पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के साथ विधि-व्यवस्था में तैनात पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की औचक जांच भी की।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से और समय पर करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। डीएम एवं एसएसपी के संयुक्त निरीक्षण को पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रशासनिक कवायद के रूप में देखा जा रहा है।