महेशवारा में श्री छोटे बापू जी की कथा में शामिल हुए पूर्व पंचायत समिति वीरेंद्र प्रसाद यादव
महेशवारा में श्री छोटे बापू जी की कथा में शामिल हुए पूर्व पंचायत समिति वीरेंद्र प्रसाद यादव
महेशवारा में श्री छोटे बापू जी की कथा में शामिल हुए पूर्व पंचायत समिति वीरेंद्र प्रसाद यादव
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। शिवदाहा पंचायत के महेशवारा गांव में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित श्री छोटे बापू जी की कथा में पूर्व पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र प्रसाद यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण कर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
गांव में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ ले रहे हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।