तुलिप येलो की पहली दुर्गा पूजा में ग्रैंड कल्चरल प्रोग्राम, सौ से अधिक प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ

दस्तक 7 मिडिया, गुरुग्राम।

सेक्टर 69 में स्थित तुलिप येलो सोसाइटी में पहली बार आयोजित दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में रविवार कि शाम भव्य ग्रैंड कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।

बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम को यादगार बना दिया।कार्यक्रम का मंच संचालन सोसायटी की निवासी आकांक्षा जायसवाल और श्रुति ने बेहद शानदार अंदाज में किया। दोनों की बेहतरीन एंकरिंग ने पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर शिवानी भारद्वाज, नबोदिता रॉय, यामिनी मुद्गल, श्वेता गंभीर, सुनीता लायक, स्वेता गुप्ता, करिश्मा चौधरी, स्मिता वर्मा, श्रुति गर्ग, आकांक्षा जायसवाल, प्रियंका, रिधिमा ठाकुर, दिव्या सहित अनेक महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सभी प्रतिभागियों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं, सुनील अंकल की उपस्थिति और सहयोग ने भी आयोजन की रौनक बढ़ाई। जीवनसाथियों के साथ दी गई उनकी शानदार प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


दुर्गा पूजा के आयोजकों रचित, रचिता, संदीपन मंडल, अभिषेक, नवोदिता, सौनक आदि ने समाजसेवी इं. आर.के. जायसवाल से बातचीत के दौरान बताया कि सोमवार की शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास की सोसायटियों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने बताया कि 21 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर में महाभोग के बाद सिंदूर खेला का आयोजन होगा। इसके पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ पूजा समारोह का समापन किया जाएगा। येलो सोसाइटी में पहली बार आयोजित इस दुर्गा पूजा समारोह ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामुदायिक एकता का सुंदर संदेश दिया। आयोजन में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे यादगार बना दिया।