दुर्गापूजा को लेकर बेनीबाद पुलिस अलर्ट, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण,चौक चौराहे सहित पंडालों पर पुलिस की हें पैनी नजर 

दीपक कुमार/ गायघाट

 दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बेनीबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि
निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों से आवश्यक जानकारी ली गई तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सतर्क है।
पुलिस की सक्रियता से पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गापूजा को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराना है।