अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसे युवक ने अकेली सो रही महिला को मारा चाकू, गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर

दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाथ गांव में घर में अकेली सो रही एक महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल महिला की पहचान स्व. अशोक सिंह की पत्नी मीरा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एक युवक अगरबत्ती देने के बहाने महिला के घर पहुंचा था। इसी दौरान उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया। वही घायल महिला मीरा सिंह ने मीडिया को बताया है कि नेतवा का बेटा है जिसका दोनों भाई का शादी कोठाराम है जो दोनों ब्राह्मण है आगे कुछ बताने से इंकार कर दिया है। थानाध्यक्ष ने क्या कहा: इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।