दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमालपुर थाना पुलिस ने मधेपुर में छापेमारी कर चोरी का ऑटो किया बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमालपुर थाना पुलिस ने मधेपुर में छापेमारी कर चोरी का ऑटो किया बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमालपुर थाना पुलिस ने मधेपुर में छापेमारी कर चोरी का ऑटो किया बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिला अंतर्गत जमालपुर थाना क्षेत्र से चुराए गए ऑटो को दरभंगा पुलिस ने एक सफल छापेमारी के तहत मधेपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को भी विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमालपुर थाना कांड संख्या 116/29 के अनुसंधान के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधानकर्ता पु.अ.नि.दीपक कुमार चौधरी के नेतृत्व में जमालपुर पुलिस टीम ने मधेपुर थाना के सहयोग से ग्राम मोटरस पुनर्वास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ग्राम मटरस पुनर्वास में महादेव यादव के घर के समीप पीसीसी सड़क किनारे लावारिस/छिपाकर रखी गई चोरी की ऑटो (पंजीयन संख्या बीआर 33पीए 5924) को पुलिस ने सफलतापूर्वक जप्त कर लिया। इस कांड में पुलिस ने संलिप्तता के आधार पर जयकांत कुमार ग्राम भंडरिया, थाना जमालपुर और चंद्रमोहन कुमार, ग्राम नीमा, थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस वाहन चोर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और अन्य चोरी की गई गाड़ियों के ठिकानों का भी खुलासा किया जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।