दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने मंदिरों का किया दौरा , श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का लिया जायजा, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने पर जोर
दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने मंदिरों का किया दौरा , श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का लिया जायजा, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने पर जोर
दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने मंदिरों का किया दौरा
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का लिया जायजा, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने पर जोर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। रविवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा मंदिरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने माता के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिरों के भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की उपस्थिति और पूजा-अर्चना से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासनिक सक्रियता पर जोर दिया गया।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ माता की पूजा-अर्चना कर सकें।
इस दौरान संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने परखी तैयारियां , नया खेल भवन स्थित बज्रगृह और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, समय पर सभी व्यवस्था पूरी करने का निर्देश
बेनीबाद पुलिस की कार्रवाई:देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ औराई का बदमाश गिरफ्तार , तीन आपराधिक मामलों में रहा है आरोपित