स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने परखी तैयारियां , नया खेल भवन स्थित बज्रगृह और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, समय पर सभी व्यवस्था पूरी करने का निर्देश
स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने परखी तैयारियां , नया खेल भवन स्थित बज्रगृह और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, समय पर सभी व्यवस्था पूरी करने का निर्देश
स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने परखी तैयारियां
नया खेल भवन स्थित बज्रगृह और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, समय पर सभी व्यवस्था पूरी करने का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नया खेल भवन स्थित बज्रगृह एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतपेटिकाओं की प्राप्ति एवं जमा करने के लिए निर्धारित रिसीविंग काउंटर, मतगणना के दिन लगाए जाने वाले टेबलों की संख्या तथा मतगणना कार्य के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
डीएम ने मतगणना स्थल पर उपलब्ध जगह, मतगणना कक्षों की व्यवस्था, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास मार्गों और सुरक्षा इंतजामों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही मतगणना में प्रतिनियुक्त कर्मियों और अधिकृत व्यक्तियों के आवागमन को व्यवस्थित रखने तथा मतगणना से संबंधित कार्यों के सुचारु संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
व्यवस्थाओं की पहले ही जांच करने का निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार को निर्देश दिया कि मतगणना से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने मतगणना स्थल पर जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सभी व्यवस्थाओं की पूर्व जांच करने पर जोर दिया, ताकि मतगणना के दिन किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और प्रत्येक व्यवस्था की समय रहते समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बिरौल अनुमंडल (दरभंगा),स्टेट बैंक हाटी स्थित ‘कपड़ा बाजार’ में त्योहारों और लगन पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स की भरमार
दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने मंदिरों का किया दौरा , श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का लिया जायजा, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने पर जोर