शिवदाहा – महेशवारा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महाअष्टमी, मां दुर्गा की खोइछ भराई की रस्म में उमड़ी महिलाओं की भीड़

दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। प्रखंड क्षेत्र के शिवदाहा पंचायत के महेशवारा दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दरबार में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की खोइछ भराई की रस्म निभाई और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा। आयोजन समिति के सदस्य रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाया। ‘जय माता दी’ के जयघोष के बीच कांटा में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।
दरभंगा में टेंपो हादसे में महिला की मौत, कुछ वर्ष पहले पति की भी दुर्घटना में गई थी जान, सुबह पांच बजे घर के नजदीक मुख्य सड़क पर हुआ हादसा, परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़
दुर्गा पूजा में नशेड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, औराही से तीन गिरफ्तार, मंदिर-पंडालों में नशे की हालत में घूमने वालों को चेतावनी, उपद्रव किया तो जाना पड़ सकता है जेल