दरभंगा में टेंपो हादसे में महिला की मौत, कुछ वर्ष पहले पति की भी दुर्घटना में गई थी जान,
सुबह पांच बजे घर के नजदीक मुख्य सड़क पर हुआ हादसा, परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /सोनकी।
दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत देकुली चट्टी गांव के पास रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में लीला देवी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धरौड़ा से दरभंगा की ओर जा रही थीं। सुबह करीब पांच बजे घर के नजदीक मुख्य सड़क पर अज्ञात टेम्पो ने उसे जोरदार ठोकर मारी । इस हादसे में लीला देवी की जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

