दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में गायघाट पुलिस, विभिन्न पूजा स्थलों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में गायघाट पुलिस, विभिन्न पूजा स्थलों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में गायघाट पुलिस, विभिन्न पूजा स्थलों का किया निरीक्षण
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के मद्देनजर गायघाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान पूजा स्थलों की व्यवस्था और भीड़भाड़ की स्थिति पर नजर रखी गई। पुलिस प्रशासन पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरत रहा है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
पुलिस ने पूजा समितियों से भी आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
दरभंगा के बिरौल पुलिस की कार्रवाई,गस्ती के दौरान बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार, विदेशी शराब और पल्सर बाइक जब्त
दरभंगा में टेंपो हादसे में महिला की मौत, कुछ वर्ष पहले पति की भी दुर्घटना में गई थी जान, सुबह पांच बजे घर के नजदीक मुख्य सड़क पर हुआ हादसा, परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़